हमारा गाँव · My Village

गोपनीयता नीति · Privacy Policy

लागू होने की तिथि · Effective: 25 सितंबर 2026 · 25 September 2026

यह ऐप क्या है · About this app

"हमारा गाँव" गाँव के समुदाय का डिजिटल मंच है — परिवार, वंशावली, गाँव का इतिहास, और पंचायत से जुड़ी सूचनाएँ व शिकायतें। यह कोई सरकारी विभाग, सरकारी वेबसाइट या आधिकारिक सरकारी सेवा नहीं है।

"Hamara Gaon" is a community platform for villages — families, family trees, village history, and panchayat notices and complaints. It is not a government department, website or official government service.

हम कौन-सी जानकारी रखते हैं · What we collect

खाता · Account

प्रोफ़ाइल · Profile (आप ख़ुद भरते हैं · you provide it)

परिवार और इतिहास · Family and history

पंचायत सेवाएँ · Panchayat services

तकनीकी · Technical

जाति जैसी संवेदनशील जानकारी अलग रखी जाती है और केवल अधिकृत पंचायत पदाधिकारी देख सकते हैं। · Sensitive information such as caste is stored separately and visible only to authorised panchayat officials.

कौन देख सकता है · Who can see it

हर जानकारी पर आप तय करते हैं कि उसे कौन देखे — सार्वजनिक (आपकी पंचायत के सदस्य), केवल परिवार, या निजी। यह नियम सर्वर पर भी लागू होते हैं, केवल ऐप में नहीं। आपका मोबाइल नंबर और पता आपकी अनुमति के बिना सार्वजनिक नहीं होते।

You choose who can see each item — public (members of your panchayat), family only, or private. These rules are enforced on the server, not just in the app. Your mobile number and address are never public without your permission.

आपकी पंचायत के व्यवस्थापक गाँव की जानकारी सही रखने के लिए अधिक देख सकते हैं। जो जानकारी आप जोड़ते हैं, उस पर आपका नाम "जोड़ने वाले" के रूप में दिखता है। · Your panchayat's administrators can see more, to keep village information accurate. Your name is shown as "added by" on information you contribute.

हम आपकी जानकारी बेचते नहीं, और विज्ञापन के लिए किसी को नहीं देते। · We do not sell your information or share it for advertising.

कहाँ रखी जाती है · Where it is stored

सारी जानकारी Google Firebase (Google Cloud) पर, भारत (मुंबई, asia-south1) में रखी जाती है, और आने-जाने में encrypted रहती है। · All data is stored on Google Firebase (Google Cloud) in India (Mumbai, asia-south1) and is encrypted in transit.

जानकारी सुधारना या हटाना · Correcting or deleting your data

ऐप में: प्रोफ़ाइल → सुधार / हटाने का अनुरोध। या हमें ईमेल करें। अपना पूरा खाता मिटवाने का तरीक़ा: खाता मिटाने का अनुरोध।

In the app: Profile → Correction / removal request. Or email us. To delete your whole account: Account deletion request.

बच्चे · Children

यह ऐप 18 वर्ष या उससे बड़े लोगों के उपयोग के लिए है। वंशावली में बच्चों की जानकारी केवल उनके माता-पिता या अभिभावक जोड़ सकते हैं। · This app is intended for people aged 18 and over. Information about children in a family tree may be added only by their parents or guardians.

इतिहास की जानकारी · Historical information

बुज़ुर्गों और परिवारों से मिली जानकारी सत्यापन से पहले अप्रमाणित मानी जाती है, और ऐप में उस पर यही लिखा दिखता है। · Information from elders and families is treated as unverified until checked, and is labelled so in the app.

बदलाव · Changes

इस नीति में बदलाव होने पर यह पन्ना और ऊपर लिखी तिथि बदल दी जाएगी। · If this policy changes, this page and the date above will be updated.

संपर्क · Contact

naraynjat.njnj@gmail.com